गुरुवार, 11 जून 2015

खरीदने से पहले ट्राइ कीजीए apps

हा तो दोस्तों पिछले कुछ समय से मोबाइल फोन मार्केट मेँ एंड्रॉइड का जबरदस्त बोलबाला है। एंड्रॉइड मार्केट मेँ लाखोँ की तादाद मेँ एप्स उपलब्ध हैँ, जो फ्री और पेड कैटेगिरी मेँ होते है! पेड एप्स के मामले मेँ एंड्रॉइड मार्केट की संचालक कंपनी गूगल "ट्राई बिफोर यू बाई" सुविधा नही देती। मतलब कि यदि आपको एप पसंद नही आए तो भी आपको इसके पैसे तो चुकाने ही होंगे। लेकिन गूगल इस मामले मेँ रिफंड की सुविधा देता है, जिसमेँ कुछ शर्तो का पालन करने पर आप एप अनइंस्टॉल कर अपना शुल्क वापस ले सकते है।
           यूं होगा apps का शुल्क रिफण्ड
                      इसके लिए google आपको एप डाउनलोड होने के बाद 15 मिनट का समय देता है। इस अवधि के भीतर यदि आपको एप पसंद नही आए तो आप अपने डिवाइस मेँ गूगल प्ले स्टोर पर जाइए। फिर Menu> My Apps पर टैप कीजिए और वह एप चुनिए, जिसका आप रिफंड चाहते है। डाउनलोड होने से 15 मिनट की अवधि तक यहां रिफंड का बटन दिखाई देगा। आप इस पर क्लिक कर अपना पैसा वापस ले सकते है। याद रखें, एक एप का रिफंड लेने के बाद दुबारा उस एप को कभी रिफंड नही किया जा सकता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें