Google लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Google लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 3 सितंबर 2015

स्मार्ट गूगल टिप्स, जिनसे बदल जाएगी आपकी लाइफ

10 स्मार्ट गूगल टिप्स

                           अगर आपको जिस जानकारी की जरूरत है, वह अलग-अलग वेबसाइट खोले बिना ही तुरंत मिल जाए तो आपको काफी अच्छा लगेगा। अब गूगल इंटरनेट से जुड़ी हर तरह की जानकारी को आसान तरीके सेपेश करने की कोशिश कर रहा है। यही नहीं अब आप गूगल पर फ्री गेम भी खेल सकते हैं और अपने मॉनीटर को ऐसा बना सकते हैं कि कोई दूसरा उस पर काम न कर सकें।

क्विक गेम खेलें

                 सर्च बार में zerg rush टाइप करने पर एक मजेदार गेम नजर आता है। इसमें "ओ" सर्च रिजल्ट्स पर हमला करते हैं। उन पर क्लिक करके खत्म करना है। गूगल सर्च इमेज पर Atari breakout टाइप करने पर मजेदार गेम नजर आएगा।इसे माउस या लेफ्ट-राइट कीज से खेल सकते हैं।खेल का अपडेट स्कोर देखेंअगर आप र्स्पोट्स इवेंट चल रहा है तो आप टीम का नाम और score टाइप करेंगे तो आपको लेटेस्ट स्कोर पता लग जाएगा। टीम का ओवरऑल शेडयूल भी पता लग जाएगा।

मजेदार चीजें करें

                  अगर गूगल के सर्च बार में tilt टाइप करेंगे तो हर चीज थोड़ी टेढ़ी नजर आएगी। do a barrel rollटाइप करने पर आपकी पूरी स्क्रीन 360 डिग्री घूम जाएगी।
www.elgoog.im गूगल की रिवर्स वेबसाइट है। यहां रोचक डूडल्स, स्नैक गेम और ग्रेविटी इफेक्ट्स मौजूद हैं।

टाइमर सेट करें

                 ब्राउजर के अंदर टाइमर सेट करने के लिए आप गूगल सर्च बार में set a timer for या timer 10 minutes टाइप करें। आप चाहें तो बड़े फॉन्ट में फुल स्क्रीन टाइमर के लिए पेज को मैक्सिमाइज कर सकते हैं। समय पूरा होने पर यह बीप करने लगेगा।

भाषा का अनुवाद

                 गूगल ट्रांसलेटकी मदद से किसी एक शब्द या वाक्य का तुरंत अनुवाद मिल जाता है। अगर आप can you help me को फ्रेंच में बोलना चाहते हैं, तो यह अनुवाद पेश करने के साथ- साथ सुनाकर भी बताएगा कि इसे किस तरह से बोला जाता है। यह भाषा सीखने में मददगार है।

किसी और के लिए गूगल करें

                     आप गूगल की सर्च दर्शाकर दोस्तों की समस्या सुलझा सकते हैं। www.lmgtfy.com पर जाकर उस समस्या से जुड़ा शब्द टाइप करें। साइट एक यूआरएल क्रिएट करेगी। इसे आप साथी के साथ शेयर कर सकते हैं।

गूगल कुछ खास दिनों पर स्पेशल डूडल दर्शाता है। अब आप पुराने सारे डूडल्स को देख सकते हैं। www.google.com/ doodles पर जाकर आपको डूडल्स मिल सकते हैं। यहां पर देशों के आधार पर भी डूडल्स नजर आएंगे।

लोकल बिजनेस खोजें

                       अब आप गूगल की मदद से किसी खास लोकेशन में मौजूद बिजनेसेज खोज सकते हैं। इसके लिए सर्चबार पर जाकर बिजनेस टाइप करें और लोकेशन टाइप करें। इससे मैप लोकेशन के साथ परिणाम मिलने लगते हैं।

किसी भी शहर का मौसम देखें

                         अगर किसी भी शहर का तापमान पता करना चाहते हैं तो सर्च बॉक्स में weather टाइप करके शहर का नाम टाइप करना पड़ेगा।
अगर किसी शहर का सूर्योदय और सूर्यास्त का समय जानना चाहते हैं तो शहर के नाम के आगे Sunrise या Sunset टाइप करना होगा।

मूवी रिलीज डेट पता करें

                             आप जिस फिल्म की रिलीज डेट पता करना चाहते हैं, गूगल के सर्च बार में उसके नाम के आगे release date टाइप करें।
अगर किसी खास देश में फिल्म की रिलीज डेट पता करनी है तो फिल्मके नाम के बाद देश का नाम भी टाइप करें। मूवी और शहर का नाम टाइप करके थिएटर्स में चल रहे शोज की जानकारी मिलती है।

शब्दों के बारे में पता करें

                     अगर आप शब्दों और उनकी उत्पत्ति के बारे में जानना चाहते हैं तो गूगल के सर्च बार में etymology टाइप करने के बाद उस शब्द को टाइपकरें।
जैसे कि आप etymology bluetooth टाइप करेंगे तो आपको पता लग जाएगा कि ब्लूटूथ शब्द की उत्पत्ति किस तरह से हुई।
इससे आप अपनी नॉलेज बढ़ा सकते हैं।

होटल बुक करें

                  होटल का नाम और शहर टाइप करने पर आप अन्य होटल्स की रेट्स और रेटिंग्स पता कर सकते हैं। आप चाहें तो संबंधित रिव्यू भी पढ़ सकते हैं।

फ्लाइट के बारे में पता करें
                           जैसे ही आप गूगल के सर्च बार में कोई फ्लाइट नंबर (उदाहरण 6E 322) टाइप करते हैं तो आपको फ्लाइट से जुड़ी हर तरह की जानकारी सामने नजर आने लगेगी। अगर आप किसी को एयरपोर्ट पर रिसीव करने जा रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।