anti virus लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
anti virus लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 20 सितंबर 2015

AVG Antivirus बेचेगा आपका ब्राउजिंग डेटा और सर्च हिस्ट्री, नई पॉलिसी से हुआ खुलासा

AVG Anti Virus ने अपनी Terms & Conditionsको अपडेट किया है। इसमें बताया गया है कि कंपनी पैसे कमाने के लिए आपकी सर्च और ब्राउजिंग हिस्ट्री को एडवरटाइजिंग कंपनियों को बेचेगी।

AVG ने अपनी पॉलिसी अपडेट की है और इसके तहत AVG ने यूजर के 'Non Personal Data' को दूसरी कंपनियों को बेचने का ऑप्शन दिया है।।

यह नई पॉलिसी 15 अक्टूबर से मान्य होगी. हालांकि कंपनी का कहना है कि उसने 'कलेक्ट सर्च डेटा' पॉलिसी पहले भी रखी थी लेकिन इसे 'Terms & Conditions' में दूसरे शब्दों में लिखा था।

हालांकि AVG के अधिकारियों के मुताबिक यूजरको ऑप्शन का यूज करने या नहीं करने की चॉइस दी जाएगी।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा करके AVG लोगों का डेटा अवैध तरीके से दूसरी कंपनियों को बेच सकती है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना भी मुश्किल हो जाएगा कि वह Anti Virus वायरस से कंप्यूटर को बचाएगा या खुद ही कंप्यूटर से लोगों के डेटा को दूसरी कंपनियों को बेचेगा।

बहरहाल ऐसी घटनाएं पहले भी होती रही हैं जब Anti Virus या कोई दूसरी वेबसाइट यूजर के मेटाडेटा को एडवरटाइजिंग कंपनियों को बेचती रही है।

सॉफ्टवेयर कंपनी Opswat के सर्वे के मुताबिक, AVG दुनिया की तीसरी सबसे लोकप्रिय Anti Virus कंपनी है। ग्लोबल मार्केट में इसका 8.6 फीसदी शेयर है और कंपनी इस बात का फायदा बखूबी उठाना चाहती है।

AVG की इस नए पॉलिसी से यह सवाल खड़ा होता है कि क्या फ्री का Anti Virus यूज करने के लिए हमें अपने पर्सनल डेटा से समझौता करना पड़ेगा।

AVG ने भी इस मामले पर कुछ ऐसी ही दलील दी है कि हम फ्री Anti Virus लोगों को देते हैं और डेटा बेचकर पैसा कमाते हैं। यानी ऐसी Anti Virus कंपनियां लोगों के पर्सनल डेटा की कीमत पर फ्री Anti Virus देने का दावा करती हैं।

आजतक से