Twitter लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Twitter लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 20 दिसंबर 2015

अपने Twist पर ज्यादा रीट्वीट्स पाना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके

Twitter पर लोगों को impres करने के लिए और उनसे 'रीट्‌वीट्‌स' हासिल करने के लिए आपको सिर्फ 140 कैरेक्टर्स मिलते हैं।

ऐसे में हर एक कैरेक्टर की वैल्यू काफी बढ़ जाती है।

वैसे, कुछ साधारण से तरीकों को अपनाकर आप ज्यादा से ज्यादा 'रीट्‌वीट्‌स' हासिल कर सकते हैं...

चित्र उपयोग करिए

89%टेक्स्ट के साथ-साथ कंटेंट में विजुअल्स की भी काफी अहमियत होती है।

इमेज के साथ पोस्ट किए गए कंटेंट को 15 परसेंट ज्यादा लोग 'रीट्‌वीट' करते हैं।

वीडियो पोस्ट करिए

अगर आप किसी वीडियो के साथ ट्‌वीट पोस्ट करते हैं तो आपको नॉर्मल ट्‌वीट्‌स से करीब 28 परसेंट ज्यादा 'रीट्‌वीट्‌स' मिलते हैं और उस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोग देखते हैं।

# हैशटैग्स उपयोग करिए

हैशटैग के साथ की गई ट्‌वीट्‌स को बिना हैशटैग की ट्‌वीट्‌स से 55 परसेंट ज्यादा 'रीट्‌वीट्‌स' मिलते हैं।!

कोटेशन चिन्ह का उपयोग करें

अगर आप अपनी ट्‌वीट्‌स में 'कोटेशन मार्क्स' का इस्तेमाल करते हैं तो उसे 30 परसेंट ज्यादा 'रीट्‌वीट्‌स' मिलते हैं।

चिह्न विशेष का प्रयोग करें

बिना 'एक्सक्लेमेशन मार्क' के की गई ट्‌वीट के मुकाबले इस मार्क के साथ की गई ट्‌वीट को ज्यादा लोग 'रीट्‌वीट' करते हैं।


naiduniya से.....

रविवार, 1 नवंबर 2015

Twitter ने दिया यूजर्स को दिवाली गिफ्ट

Micro blogging website Twitter ने दीपावली के पहले यूजर्स को एक नया तोहफा दिया है। हालांकि यह तोहफा केवल भारत के लिए नहीं, बल्कि ग्लोबल यूजर्स के लिए है।

Twitter ने अपने यूजर्स की फॉलो लिमिट संख्या को बढ़ा दिया है। अभी तक Twitter  पर किसी हैंडल को अधिकतम 2,000 लोग ही फॉलो कर सकते थे। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 5,000 कर दिया गया है।

Twitter ने अपने सपॉर्ट पेज पर यह जानकारी दी है। कंपनी ने कहा है कि अब यूजर्स 5000 अकाउंट्स को फॉलो कर सकेंगे। यह लिमिट प्रत्येक यूजर्स के लिए अलग-अलग है।

Twitter post के अनुसार जब यूजर अपनी लिमिट तक पहुंच जाएंगे तो उनके browser में एक message आएगा जिसमें बताया जाएगा कि फॉलोवर्स जितने ज्यादा होंगे उसी के अनुपात में अकाउंट्स को फॉलो किया जा सकेगा।

To naiduniya........

गुरुवार, 17 सितंबर 2015

ट्विटर ने खास स्टाइल में किया पीएम मोदी को बर्थडे विश

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी जिंदगी का 65वां पड़ाव पार कर चुके है। इस खास अवसर पर पीएम मोदी को पूरे देश से उनके शुभचिंतकों के बधाई संदेश मिल रहे हैं।

उनके जन्मदिन को और खास बना दिया हैसोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने।

सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाले पीएममोदी को ट्विटर ने एनिमेटेड बधाई दी है। एनिमेशन के जरिए ट्विटर ने रंग-बिरंगे गुब्बारों से मोदी का ट्विटर एकाउंट सजा दिया है।

आप जब पीएम मोदी के ट्विटर एकाउंट पर विज़िट करेंगे, तो आपको एनिमेटेड गुब्बारे उड़ते दिखेंगे। कुछ देर के बाद ये गुब्बारे गायब हो जाएंगे। दोबारा विज़िट करने पर ये गुब्बारे फिर दिखने लगेंगे।