रविवार, 27 सितंबर 2015

महिलाओं को मुसीबत में फंसने पर बचाएगा ये छोटा सा गैजेट!

दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद एक भारतीय कंपनी ऎसा पेंडेंट लेकर आई है जो मुसीबत में फंसने पर महिलाओं की रक्षा कर सकता है।

सेफर नाम से आया यह पेंडेंट दिखने में तो एक गहना लगता है, लेकिन जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स से लैस है। क्योंकिSaferविशेषतौर महिलाओं सुरक्षा को ध्यान में रख कर ही बनाया गया है।

गले में पहना जा सकता है

मामूली से दिखने वाले इस पेंडेट में एक मणि स्टील के खांचे में फिट किया गया है तथा चेन में पिरोकर इसें गले में पहना जा सकता है। इसमें नीलम, पन्ना और गोमेद जैसे रत्नों की पसंद भी दी गई है।

ये है खास बात

गले में पहने जाने वाला यह पेडेंट एक सेफ्टी गैजेट है जिसमें मणि के पीछे एक चिप लगी हुई है। यह चिप एक मोबाइल एप से कनेक्ट होती है जो गूगल मैप्स से जुड़ा रहता है। इसकी वजह से यह पेंडेंट हर समय यह बताता रहता है कि इसे पहनने वाला कहां मौजूद हैं। इसकी वजह से यूजर की लोकेशन को गूगल मैप्स पर आसानी से देखा जा सकता है और वहां पंहुचा जा सकता है।

कंपनी ने इसलिए बनायाइस पेंडेंट को "लीफ" नामक कंपनी ने सेफर नाम से बाजार में उतारा है। कंपनी के मुताबिक यह पेंडेंट बनाने का विचार दिसंबर 2012 में हुए बहुचर्चित दिल्ली बलात्कार कांड के बाद आया है। कंपनी ने ऎसा कुछ बनाने की सोची जिससे महिलाओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

Rajasthan patrika से

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें