गुरुवार, 22 अक्तूबर 2015

अब YouTube पर देख सकेंगे बिना एड वाले Videos

YouTube पर आप जब भी कोई Video देखते हैं तो उसके पहले एड आता है, जो शायद आपको अच्छा नहीं लगता होगा।

लेकिन अब आप YouTube पर बिना एड वाले  video भी देख सकते हैं। YouTube ने अब बिना एड वाले video वाली सर्विस शुरू कर दी है।

देख सकते हैं ऎसे video

YouTube पर अब आप बिना एड वाले video के अलावा original quality वाले videos समेत अपनी पसंद के अनुसार अन्य videos तथा unlimited music  videos  भी देख सकते हैं।

YouTube पर अब यदि आपको अपनी मर्जी का video देखना चाहते हैं तो उसें उपलब्ध करवाया जाएगा।

ऎसे देख सकेंगे ads free video

Youtube पर एड फ्री video की यह सर्विस Google द्वारा रेड नाम से शुरू की गई है।

यह एक पेड सर्विस है जिसमें  video को यूजर की पसंद के अनुसार बनाया गया है। हालांकि इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपको इस सर्विस को subscription करना पड़ेगा।

इस सर्विस के लिए आपको 10 डॉलर लगभग 650 रूपए प्रतिमाह चार्ज देना होगा। हालांकि फिलहाल इस सर्विस को यूएस में जारी किया गया है।
जल्द ही इसे भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में भी जारी किया जाएगा।

अब music videos भी अलग से

इसके बाद YouTube पर special music service,YouTube music की service भी आ रही है।

इस service के लिए भी यूजर्स को एक्सक्यूसिव एक्सेस लेना होगा। YouTube की इस service में विशेषतौर पर music videos और ऑडियो देख और सुन सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें