रविवार, 1 नवंबर 2015

Twitter ने दिया यूजर्स को दिवाली गिफ्ट

Micro blogging website Twitter ने दीपावली के पहले यूजर्स को एक नया तोहफा दिया है। हालांकि यह तोहफा केवल भारत के लिए नहीं, बल्कि ग्लोबल यूजर्स के लिए है।

Twitter ने अपने यूजर्स की फॉलो लिमिट संख्या को बढ़ा दिया है। अभी तक Twitter  पर किसी हैंडल को अधिकतम 2,000 लोग ही फॉलो कर सकते थे। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 5,000 कर दिया गया है।

Twitter ने अपने सपॉर्ट पेज पर यह जानकारी दी है। कंपनी ने कहा है कि अब यूजर्स 5000 अकाउंट्स को फॉलो कर सकेंगे। यह लिमिट प्रत्येक यूजर्स के लिए अलग-अलग है।

Twitter post के अनुसार जब यूजर अपनी लिमिट तक पहुंच जाएंगे तो उनके browser में एक message आएगा जिसमें बताया जाएगा कि फॉलोवर्स जितने ज्यादा होंगे उसी के अनुपात में अकाउंट्स को फॉलो किया जा सकेगा।

To naiduniya........

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें