शनिवार, 2 अप्रैल 2016

ये Google के कुछ apps जो हैं काम के, लेकिन यूजर्स नहीं जानते

किसी भी Android phone में कई प्रकार के Google apps होते हैं। ये Google apps free install होते हैं इनकी जरूरत सभी यूजर्स को होती है।

वैसे ज्यादातर apps तो इस्तेमाल में आते हैं लेकिन कुछ Google apps ऐसे भी हैं जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन ये app हैं काफी काम के....

1. Arts & Culture :-
                         Arts & Culture जो Google का नया Android apps है। इसका यूजर इंटरफेस और डिजाइन काफी खास है। इस app के जरिए आप दुनिया के तकरीबन 1000 म्यूजियम और फेमस लैंडमार्क के आर्ट वर्क को खोज सकते हैं। इस app में अलग से सर्च बार दिया गया है जो आर्ट वर्क के साथ-साथ आर्टिस्ट की भी जानकारी दे सकता है। ओवरऑल देखा जाए तो Google का यह app काफी मददगार है।

2. Device Assist :-
                          यह Google app 2 वर्ष पहले (2014) रिलीज किया गया था। इस app की मदद से यूजर अपने खोए हुए Android डिवाइस को आसानी से खोज सकते हैं। हालांकि यह app सिर्फ Android One, Nexus डिवाइस और Google play एडीशन डिवाइस पर ही उपलब्ध है। यह Google app आपकी Android डिवाइस की परफॉर्मेंस को इंप्रूव करने के टिप्स दे सकता है। ओवरआल देखा जाए तो यह app काफी यूजर फ्रेंडली है।

3. Gesture Search :-
                           Google का यह app काफी पहले रिलीज कर दिया गया था। लेकिन अक्सर लोग इसे यूज नहीं करते हैं। दरअसल यह internal search advice करता है। यानी कि contact, setting, apps , music और यहां तक की bookmark को भी उनके पहले लेटर से सर्च करता है। यह app उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो type या voice search न करते हों।

4. Snapseed :-
                    snapseed app को Google ने 4 वर्ष पहले (2012 में) लाया था। उस समय तक यह app सिर्फ iPhone पर हुआ करता था। Android में आने के बाद शुरुआत में तो यह काफी पॉपुलर हुआ था लेकिन Google के मानकों पर खरा नहीं उतर सका। दरअसल यह Photo Editing app है जो काफी इंट्रेस्टिंग है।

5. Google Spotlight Stories :-
                              Google की Spotlight Stories एक तरह से एनीमेटेड स्टोरीज का कलेक्शन है। यानी कि बच्चों के लिए यह काफी उपयोगी app है। इस App में आपको 360 डिग्री video दिखेगा जिसे आप किसी भी Android डिवाइस पर एक्सेस कर सकते हैं। हालांकि इसके अंतर्गत अभी तक सिर्फ चार स्टोरीज को शामिल किया गया है और यूजर्स को प्रत्येक स्टोरी अलग से डाउनलोड करनी पड़ेगी। यह free में उपलब्ध हैं।

Home    Google     News

Android jankariya

UC UNION

Intex........

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें